"मैं आवेदनकर्ता शिक्षित हूँ और शपथ पूर्वक बयान करता/करती हूँ कि समस्त जानकारी सही दे रहा/रही हूं- 1- यह कि आवेदनकर्ता उपरोक्त पते का मूल एवं वर्तमान पते का निवासी है। 2- आवेदनकर्ता कैरियर मार्ग दर्शक समाचार पत्र - CMD News में पत्रकारिता करने हेतु आवेदन कर रहा है। 3- आवेदनकर्ता जो भी समाचार भेजेगा सत्य होगा संबंधित प्रमाण अपने पास सुरक्षित रखेगा संस्था या सम्पादक द्वारा मांगे जाने पर उपलब्ध कराएगा। 4- आवेदनकर्ता को संस्था के सभी नियम मान्य है जो भी नियम भविष्य में होंगे वह भी मान्य होंगे व आवेदनकर्ता नियम के विरुद्ध कार्य नही करेगा। 5- आवेदनकर्ता द्वारा पहचान पत्र अधिकार पत्र का दुरुपयोग या पत्रकारिता के दौरान असंवैधानिक कार्य या संस्था के नियमों के विरुद्ध कार्य किया जाता है तो उसकी जिम्मेदारी आवेदनकर्ता की होगी। 6- आवेदनकर्ता को सम्पादक महोदय द्वारा लिए गए निर्णय अंतिम निर्णय के रूप में मान्य होगें। 7- यह की आवेदनकर्ता किसी भी ग़ैरकानूनी ग़ैरसामाजिक आपराधिक कार्यों/मामलों में संलिप्त नही है।"